Lok Sabha Results 2019 : RSS ने BJP की जीत को बताया 'राष्ट्रीय शक्तियों की जीत'

Lok Sabha Results 2019 : RSS ने BJP की जीत को बताया राष्ट्रीय शक्तियों की जीत
X
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को 'राष्ट्रीय शक्तियों की जीत' करार दिया। संघ ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही समस्त कटुताएं समाप्त हों और विनम्रता के साथ व्यक्त जन भावनाओं का स्वागत हो।

आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने अपने बयान में कहा कि एक बार फिर देश को स्थिर सरकार मिली है और यह करोड़ों भारतीयों का भाग्य है। यह राष्ट्रीय शक्तियों की विजय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस विजय की यात्रा में जिन जिनका योगदान रहा, उन सभी का अभिनंदन।

लोकतंत्र का आदर्श विश्व के सम्मुख एक बार पुनः प्रस्तुत हुआ है। आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम विश्वास व्यक्त करते हैं कि नूतन सरकार जन सामान्य की भाव - भावनाओं के साथ ही इच्छा - आकांक्षाओं को भी पूर्ण करने में सफल सिद्ध होगी।

निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही समस्त कटुताएं समाप्त हों और विनम्रता के साथ व्यक्त जन भावनाओं का स्वागत हो।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story