साध्वी प्रज्ञा जेल में हुई ज्यादतियां बताते हुए रो पड़ीं, देखें वीडियो

भाजपा में शामिल होने के बाद भोपाल से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को पहली बार भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जेल में बंद रहने के दौरान हुईं ज्यादतियों को बयां करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि जेल में उनसे बिना कुछ पूछे ही उन्हें पीटा गया, गालियां दी गईं और निर्वस्त्र करने तक की धमकियां तक दी गईं।
#WATCH: Alleging torture by jail officials, Sadhvi Pragya Singh Thakur, BJP Lok Sabha candidate from Bhopal, breaks down while addressing the party workers pic.twitter.com/UVUomvmJZ2
— ANI (@ANI) April 18, 2019
उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे लेकर गए तो गैरकानूनी तरीके से 13 दिन तक रखा। पहले दिन पूछताछ किए बिना पीटना शुरू किया। जब बेल्ट पीटा जाता था उस दौरान पूरा नर्वस सिस्टम ढीला पड़ जाता था, सुन्न पड़ जाता था। ये दिन-रात पीटते थे।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको पीड़ा नहीं बता रही हूं लेकिन इतना कह रही हूं कि और कोई बहन आज के बाद कभी भी इस पीड़ा का सामना ना कर सके। पीटने के साथ- साथ मुझे गंदी गंदी गालियां देते और निर्वस्त्र करने की धमकी भी देते। यह सब कहना मेरे लिए असहनीय है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS