ओम बिड़ला ने बुधवार शाम 6 बजे बुलाई लोकसभा की बैठक, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है कार्यवाही

संसद के मानसून सत्र में लोकसभा की बैठक को आठ दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। जानकारी मिल रही है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बुधवार शाम 6 बजे सदन की बैठक बुलाई है।
सभी सांसदों को दे दी गई है जानकारी
सदन की कार्यवाही एक अक्टूबर तक के लिए निश्चित की गई है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि कार्यवाही को आठ दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। इसके लिए सभी नेताओं को जानकारी भी दे दी गई है। बता दें कि इसके पीछे कोरोना वायरस भी एक वजह मानी जा सकती है। क्योंकि इन दिनों कई सांसदों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है।
ये लोग हो चुके हैं संक्रमित
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले से ही कई सांसदों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। इनमें मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi), अनंत हेगडे़ (Anant Kumar Hegde) और प्रवेश वर्मा (Parvesh Sahib Singh) सहित 25 सांसद कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS