काम की खबर: 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर समेत कई चीजों के नियमों में हो रहा बदलाव, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

काम की खबर: 1 नवंबर से आम आदमी की रोजमर्रा की चीजों के नियम बदलने जा रहे हैं। जिसके चलते सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इसमें गैस सिलेंडर के दाम, गैस सिलेंडर डिलीवरी के नियम, इंडेन गैस का बुकिंग नंबर, ट्रेन टिकट बुक नियम आदि शामिल है। तो आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में...
1. 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी का नियम बदलने जा रहा है। यानी की अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम लागू होगा। जिसके तहत घर पर सिलेंडर देने वाले शख्स के साथ आपको अपने रजिस्टर मोबाइल पर मिलने वाले ओटीपी को शेयर करना होगा। जिसके बाद आपको सिलेंडर दिया जाएगा।
2. 1 नवंबर से इंडेन गैस ने अपना बुकिंग का नंबर चेंज कर दिया है। अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं कर पाएंगे। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए इंडेन गैस ने एक नंबर जारी किया है। जिस पर आप कॉल या एसएमएस भेज कर अपना सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। अब एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।
3. 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को कीमतों में बदलाव करती है। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और आम आदमी को राहत मिल सकती है ल। इसकी नई कीमत 1 नवंबर को जारी कर दी जाएगी।
4. 1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश में ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रही है। अब यात्री ट्रेन और माल भाड़ा ट्रेनों के नियम पूरी तरह से बदल जाएंगे। अब तक जो ट्रेनें जिस टाइम पर चला करती थी। वह 1 नवंबर से बदल जाएंगी।
5. 1 नवंबर से भारतीय स्टेट बैंक के बचत खातों पर ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही कुछ अहम नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। जिसके मुताबिक सेविंग बैंक अकाउंट में 1,00,000 तक की राशि जमा करने पर ब्याज की दर कम हो जाएगी। जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS