होली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर की रेट लिस्ट

होली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर की रेट लिस्ट
X
LPG Cylinder New Price: 1 मार्च 2023 के पहले दिन ही गैस वितरण कंपनी द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 1103 रुपए हो गई है। इसके साथ ही और भी शहरों में गैस के दाम बढ़े हैं, यहां देखें अपने शहर की रेट लिस्ट...

LPG Cylinder: होली से पहले एक बार फिर राजधानी के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। 1 मार्च 2023 कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। हुए बदलाव के कारण आपकी जेब का खर्च बढ़ने वाले हैं। आसान शब्दों में कहे तो होली से पहले आम लोगों को महंगाई का अटैक हुआ है। आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 1103 रुपए हो गई है।

बड़े महानगरों में अब ये है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज से 1103 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यहां गैस का दाम 1053 था। इसके साथ ही मुंबई में यही गैस सिलेंडर 1102 रुपये मिलेगा, जो पहले 1052.50 रुपये था। इसी तरह कोलकाता में 1129 रुपये में बिकेगा, तो वहीं चेन्नई में 1118.50 रुपये कर दी गई है। प्रत्येक माह के पहली तिथि को गैस वितरण कंपनियां रसोई गैस के दामों में संशोधन करती है। इससे पहले जुलाई माह में गैस वितरण कंपनी LPG की दामों में बढ़ोतरी की है। रसोई गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी आज यानी 1 मार्च 2023 से लागू हो गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडरों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2119.50 रुपए की कीमत पर मिलेगी। 8 महीने बाद बढ़े होली पर गैस के दाम में आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। इस बार गैस वितरण कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में काफी बड़ा इजाफा किया है।

Tags

Next Story