लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के 29वें आर्मी चीफ, जानें इनके बारे में

केंद्र सरकार ने देश के अगले आर्मी चीफ (Next Army Chief) के नाम का ऐलान कर दिया है, जो वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे और जल्द ही देश के सीडीएस के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। अभी सरकार इसको लेकर भी चर्चा कर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को नया अर्मी चीफ बनाने के लिए सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है।
मोदी सरकार आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगला आर्मी चीफ बनाने का फैसला किया है। 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे। जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
कौन हैं मनोज पांडे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जनरल एमएम नरवणे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया जा सकता है। इनका नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। 39 साल के अपने सैन्य करियर में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कई मौर्चों की कमान संभाली है। एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर एक पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाल चुके हैं।
देश की पूर्वी कमान के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ के पद पर भी काम किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के एक पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप में शामिल किया गया था। जो कोर ऑफ इंजीनियर्स में एक रेजिमेंट थी। उन्होंने इथियोपिया और इरिट्रिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में मुख्य इंजीनियर के तौर पर पद संभाला है। मनोज पांडे का जन्म डॉक्टर सी जी पांडे के घर पर हुआ था, जो मनोचिकित्सक थे। परिवार नागपुर का रहने वाला है। नागपुर की गोल्ड मेडलिस्ट अर्चना सालपेकर से शादी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS