Madurai Train Fire: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

Madurai Train Fire: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 लोगों की मौत, 20 घायल
X
Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के अंदर आग लग गई है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसमें 10 लोगों की मौत भी हो गई है। साथ ही, 20 लोग घायल हो गए हैं।

Madurai Train Fire: तमिलनाडु से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के अंदर आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना तकरीबन आज सुबह 5.15 बजे घटित हुई है। ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग किस वजह से लगी थी, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेलवे की तरफ से परिवार के सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

लखनऊ से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन मदुरै रेलवे जंक्शन से एक किलोमीटर पहले रुकी। सुबह 5.15 बजे आग का सायरन बजा और मदुरै रेलवे जंक्शन के आपातकालीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अब तक 9 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों को शहर के रेलवे कॉलोनी परिसर में रेलवे अस्पताल ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि श्रद्धालु कोच में गैस सिलेंडर से खाना बना रहे थे। आग एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे तक फैल गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर यात्री जलते हुए डिब्बों से भागने में सफल रहे, लेकिन बुजुर्ग यात्री समय पर बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आ गए। साथ ही, अधिकारियों की तरफ से यह भी कहा जा रहा है कि अभी भी कुछ यात्रियों को कोच में फंसे होने की आशंका है। इसके चलते यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Tags

Next Story