Chandra Grahan 2022: भारत में आज दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर का टाइम

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) मंगलवार को (यानी आज) पड़ने जा रहा है। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और इसे भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा है। भारतीय समयानुसार (Indian Time) ग्रहण आज शाम पांच बजकर दस मिनट से दिखाई देने लगेगा और शाम 6.19 बजे समाप्त होगा। वही चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।
इससे पहले दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगा था। जो भारत (India) में दिखा था। लेकिन इस बार भी आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, साथ ही ये आधी दुनिया (World Lunar eclipse) के हिस्से पर अपना प्रभाव दिखाएगा। जिसका सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
ज्योतिषियों के अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5:10 बजे शुरू होगा और शाम 6:19 बजे खत्म होगा। भारत में अंतिम चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 9 मिनट होगी। इसके साथ ही दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची आदि में भारत के प्रमुख शहर देखने को मिलेंगे।
इन शहरों में इस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण
- दिल्ली 5:10 बजे
- नोएडा शाम 5:30 बजे
- अमृतसर शाम 5:32 बजे
- लखनऊ 5:16 बजे
- भोपाल 5:36 बजे
- लुधियाना 5:34 बजे
- जयपुर 5:37 बजे
- शिमला 5:20 बजे
- मुंबई 6:01 बजे
- कोलकाता 4:52 बजे
- रायपुर शाम 5:21 बजे
- पटना शाम 5:00 बजे
- इंदौर 5:43 बजे
- देहरादून 5:22 बजे
- उदयपुर शाम 5:49 बजे
- गांधीनगर शाम 5:55 बजे
वही साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, एशिया के कई देशों, उत्तरी अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के हिस्से में भी दिखाई देगा। इसके अलावा लैटिन अमेरिका में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS