MP Assembly Election Result Live Update: मध्य प्रदेश में फिर खिला कमल, भाजपा को प्रचंड बहुमत, जश्न में डूबे नेता-कार्यकर्ता

MP Assembly Election Result Live Update: मध्य प्रदेश में फिर खिला कमल, भाजपा को प्रचंड बहुमत, जश्न में डूबे नेता-कार्यकर्ता
X
MP Assembly Election Result 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश की सत्ता के सिंहासन पर कमल खिला है। 230 विधानसभा सीटों वाले एमपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। लाइव अपडेट पढ़ने के लिए हरिभूमि के साथ जुड़े रहिये...

MP Assembly Election Result 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर स्थिति तकरीबन साफ हो गई है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा 2003 से 2020 के डेढ़ साल छोड़कर लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। इस बीच चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। वे निवास विधानसभा सीट से मैदान में थे। कुलस्ते को कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह वारकडे ने हराया है। उधर, मंत्री कमल पटेल हरदा से चुनाव हार गए। इनके अलावा मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से हारे।

बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। राज्य में सत्ता समर्थक लहर है। क्योंकि पार्टी राज्य में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में एमपी है और एमपी के दिल में मोदी हैं।

Madhya Pradesh Assembly Results 2023

पार्टी

जीते

वोट शेयर

2018
भाजपा163 (+36)48.5%127
कांग्रेस66 (-36)40.4%96
बसपा003.4002

अन्य

0111%05

मतगणना से जुड़े बड़े Updates

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। 'सबका साथ, सबका विकास' के विचार की आज जीत हुई है।
  • बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम चेहरे पर कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार ही होगा जो मध्य प्रदेश को एक बार फिर विकास की राह पर ले जाएगा।
  • सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय। आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद और आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।
  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा 125-150 सीटें जीतेगी। बीजेपी न केवल मध्य प्रदेश में, बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाएगी।
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह पर लोगों ने भरोसा जताया है। हम एमपी में सरकार बनाने जा रहे हैं।

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर लाडली बहना का अभिवादन किया। इस मौके पर गोविंदपुरा विधान सभा प्रत्याशी कृष्णा गौर भी रहीं।

  • मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के चुनावों से 2.19 प्रतिशत अधिक है।
  • चुनाव आयोग (EC) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कुल 692 टेबलें लगाई गई, जबकि ईवीएम रखने के लिए 4,369 टेबलें लगाई गई।
  • डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे से 8.30 बजे के बीच की गई, जिसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में ईवीएम के माध्यम से वोटों की गिनती शुरू हुई।

फैक्ट फाइल

कुल सीटें: 230, बहुमत: 116

एग्जिट पोल 2023: यहां सभी 8 पोल्स का औसत देखें तो भाजपा को 102 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटें और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवराज सरकार की वापसी के संकेत हैं।

2018 के नतीजे: भाजपा: 109, कांग्रेस: 114, अन्य: 07

inh Live 24*7 पर देखिए सबसे सटीक आंकड़े....

मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता, जानिए कौन जीता और कौन हारा?

उम्मीदवारपार्टी/सीटजीत/हार
शिवराज सिंहभाजपा/बुधनीजीते
कमलनाथकांग्रेस/छिंदवाड़ा

जीते

प्रह्लाद पटेलभाजपा/नरसिंगपुरजीते
नरेंद्र सिंह तोमरभाजपा/दिमनीजीते
जीतू पटवारीकांग्रेस/राउहारे
कैलाश विजयवर्गीयभाजपा/इंदोर-1जीते
नरोत्तम मिश्राभाजपा/दतिया

हारे

जयवर्धन सिंहकांग्रेस/राघोगढ़जीते
वैराग्यानंद गिरिसपा/राघोगढ़हारे
बाला बच्चनकांग्रेस/राजपुर

जीते

गोविंद सिंहकांग्रेस/लहरपुरहारे
लक्ष्मण सिंहकांग्रेस/चाचोड़ा

हारे

राम निवास रावतकांग्रेस/विजयपुरजीते
गोपाल भार्गव भाजपा/रहेलीजीते
गणेश सिंह भाजपा/सतनाहारे
रीति पाठक भाजपा/सीधीजीतीं
फग्गन सिंह कुलस्तेभाजपा/निवासहारे
विक्रम मस्तालकांग्रेस बुधनीहारे
उदय प्रताप सिंहभाजपा/गदरवाराजीते
भूपेंद्र सिंहभाजपा/खुरईजीते
जयंत मालवीयभाजपा/दमोहजीते
अजय अर्जुन सिंहकांग्रेस/चुरहटजीते
राकेश सिंहभाजपा/जबलपुर पश्चिमजीते

Tags

Next Story