मध्य प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की बस का एक्सीडेंट, 8 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल

देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन जारी है। देश में लॉकडाउन के चलते प्रवासी अपने-अपने घरों के लिए पलायन कर रहे हैं। अपने घरों के लिए पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को मध्य प्रदेश के गुना में बीते रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें आठ मजदूरों की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बीती रात प्रदेश में गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। गुना पुलिस ने कहा है कि बस और ट्रक में यात्री सवार थे।
8 labourers lost their lives & 54 others were injured, they are being treated at the district hospital. Postmortem & further investigation underway: TS Baghel, ASP Guna #MadhyaPradesh https://t.co/4AMD28IT5g pic.twitter.com/HL5ybGcZxp
— ANI (@ANI) May 14, 2020
यह सभी लोग कोरोना वायरस महामरी के कारण देश में लॉकडाउन के चलते अपने घर जा रहे थे। देर रात 2 से करीब 3 बजे के बीच बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है. अब उसकी तलाश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS