कांग्रेस को बड़ा झटका: मालेगांव की मेयर ताहिरा शेख समेत 27 पार्षद एनसीपी में हुए शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका: मालेगांव की मेयर ताहिरा शेख समेत 27 पार्षद एनसीपी में हुए शामिल
X
कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि कांग्रेस (Congress) के सभी पार्षद एनसीपी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस पार्टी (Congress Party ) को आज बड़ा झटका लगा है। मुंबई में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy CM Ajit Pawar) की मौजूदगी में मालेगांव नगर निगम (Malegaon Municipal Corporation) की मेयर ताहिरा शेख (Mayor Tahira Sheikh) समेत 27 पार्षद (नगरसेवक) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP- राकांपा) में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि कांग्रेस (Congress) के सभी पार्षद एनसीपी में शामिल हो गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मालेगांव नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस थी। कांग्रेस के दो पार्षदों की मौत हो गई थी, जिसके बाद 29 में से कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 27 हो गई थी। लेकिन अब ये सभी पार्षद एनसीपी में शामिल हो गए हैं। इसलिए राकांपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 47 हो गई। नतीजतन, 84 सीटों वाली विधानसभा में एनसीपी के पास अब स्पष्ट बहुमत हो गया है।

मालेगांव नगर पालिका में अब किस पार्टी के कितने पार्षद हैं

* कांग्रेस- 2 (उनके निधन के बाद से शून्य सीटें)

* एनसीपी- 47 (स्पष्ट बहुमत)

* शिवसेना- 13 (उप महापौर पद बरकरार)

* भाजपा- 9

* एएमआईएम- 7

* जनता दल- 6

कुल- 84

Tags

Next Story