पुणे में 14 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र के पुणे में आज एक 14 साल के बच्चे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामला पुणे के बिबवेवाडी का बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिबवेवाडी में एक 14 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया। एसीपी ने कहा कि बच्चा कार्टून देखने की बहुत जिद्द करता था। दादी को समाचार चैनल देखना था लेकिन बच्चा राजी नहीं हुआ तो मां ने टीवी बंद कर दिया। इसके बाद उसी वजह से बच्चे ने आत्महत्या कर ली।
Maharashtra: A 14-yr-old boy committed suicide in Pune after his mother allegedly didn't allow him to watch cartoon show. ACP says, "He wanted to watch cartoon, his grandmother wanted to watch news. He grew upset,so his mother switched off TV. He then committed suicide. Probe on" pic.twitter.com/yG1M22sB54
— ANI (@ANI) June 10, 2020
पुलिस के मुताबिक, 14 बर्षीय बच्चा सुबह से टीवी देख रहा था, इसलिए उसकी मां ने उसे डांटा और टीवी बंद कर दिया। इसके बाद लड़का वहां से उठकर कमरे के अंदर चला गया और दुपट्टे का इस्तेमाल कर के छत से फांसी लगा ली।
जब लड़के की बहन ऊपर गई तो उसने अपने भाई को छत से लटकते हुए पाया। पुलिस ने बताया कि लड़के को तत्काल पास के अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। मामले जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS