महाराष्ट्र: ठाणे के शिलफाटा में घर गिरा, मलबे में दबकर मकान मालकिन की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे के शिलफाटा में घर गिरा, मलबे में दबकर मकान मालकिन की मौत
X
महिला की पहचान सपना विनोद पाटिल के तौर पर हुई है, जो इसी मकान में रहती थीं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे (Thane) के शिलफाटा (Shilphata) में वेतल पाड़ा के पास देसाई गांव (Desai village) में एक मकान (house collapsed ) गिर गया। जिसमें दबकर एक महिला मकान मालकिन की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद आरडीएमसी (RDMC), टीडीआरएफ (TDRF), पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान सपना विनोद पाटिल के तौर पर हुई है, जो इसी मकान में रहती थीं। महिला के शव को दाईघर पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह लगभग 11:30 बजे हुआ। आरडीएमसी प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि मकान में आग लग गई थी। जिसके बाद ढांचा ढह गया। मकान काफी पुराना था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतक सपना पाटिल का शव मलबे से बाहर निकाला गया, जो दब गई थी और जब तक उनको निकाला गया वो दम तोड़ चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रेस्क्यू टीम ने बचाव का काम पूरा कर लिया है और स्थिति नियंत्रण में है।

Tags

Next Story