'खोपड़ी' नाम से मशहूर बदमाश ने पुलिस को दिया चैलेंज, 'भगवान भी मुझे नहीं पकड़ सकते', जानें फिर आगे क्या हुआ

खोपड़ी नाम से मशहूर बदमाश ने पुलिस को दिया चैलेंज, भगवान भी मुझे नहीं पकड़ सकते, जानें फिर आगे क्या हुआ
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि खोपड़ी ने एक मुखबिर के माध्यम से आरे थाने के अधिकारियों को ये मौसेज भिजवाया था। पुलिस तो क्या उसे भगवान भी नहीं पकड़ सकते।

महाराष्ट्र पुलिस को 'खोपड़ी' नाम से मशहूर बदमाश ने चैलें दिया कि उसे भगवान भी नहीं पकड़ सकता तो पुलिस क्या चीज है। लेकिन, आरे थाने की पुलिस की टीम ने शातिर बदमाश 'खोपड़ी' को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि खोपड़ी ने एक मुखबिर के माध्यम से आरे थाने के अधिकारियों को ये मौसेज भिजवाया था। पुलिस तो क्या उसे भगवान भी नहीं पकड़ सकते। हालांकि, खोपड़ी अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को चैलेंज के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। पुलिस ने बदमाश खोपड़ी के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आरे थाने के अधिकारियों ने बताया कि बदमाश का नाम पप्पू हरिश्चंद्र उर्फ ​​खोपड़ी है। पप्पू हरिश्चंद्र इलाके में 'खोपड़ी' के नाम से मशहूर है। खोपड़ी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। 'खोपड़ी' एक हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश है।

2013 से था वांटेड

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, खोपड़ी साल 2013 से वांटेड था। पवई पुलिस लंबे समय से खोपड़ी की तलाश में थी। इसी बीच आरे थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खोपड़ी डकैती के इरादे से रॉयल पाम इलाके में आने वाला है।

गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने जाल बिछाकर आज खोपड़ी को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, खोपड़ी पर अवैध हथियार रखने के मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि खोपड़ी को मुंबई के अन्य पुलिस थानों को भी पूछताछ के लिए सौंपा जाएगा।

Tags

Next Story