महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव दोबारा हो सकते हैं, भाजपा नेताओं ने जतायी इच्छा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव दोबारा हो सकते हैं, भाजपा नेताओं ने जतायी इच्छा
X
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव दोबारा से कराए जा सकते हैं। भाजपा के मंत्री और नेताओं की इच्छा है कि गठबंधन के बजाए दोबारा प्रदेश में चुनाव कराए जाएं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बावजूद भाजपा और शिवसेना राज्य में सरकार नहीं बना रही है। शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले पर अडियल रूख के चलते महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन का संकट दिख रहा है। िसी बीच भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और नेताओं ने दोबारा से चुनाव कराने को लेकर इच्छा जतायी है।

भारतीय जनता पार्टी की धुले में रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के मंत्री और नेताओं ने दोबारा से चुनाव की इच्छा जतायी है। पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ गठबंधन नहीं करने की सलाह दी है। नेताओं ने कहा है कि हमें एक बार फिर अवसर दें। हम दोबारा लड़ेंगे और इस बार जीतेंगे।

उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नेता नाराज

रावल ने कहा कि बैठक में कई ऐसे नेता नाराज नजर आए जो कि शिवसेना के साथ गठबंधन के कारण नहीं लड़ पाए। क्योंकि गठबंधन के चलते कई सीटों पर नहीं लड़ पाए। जबकि कई विधानसभा सीट मामूली अंतर से हार गए।

एनडीए गठबंधन को मिला है बहुमत

महाराष्ट्र में भले कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना रही है। जबकि बहुमत एनडीए गठबंधन को मिला है। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की ही जरुरत है। महाराष्ट्र में शिवसेना अपना मुख्यमंत्री चाहती है। जबकि भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए कदम आगे नहीं बढ़ा रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story