Maharashtra Assembly Election : कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की EVM खराबी की 187 शिकायतें

Maharashtra Assembly Election : कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की EVM खराबी की 187 शिकायतें
X
Maharashtra Assembly Election 2019 : अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और भंडारा जिले के कुछ पोलिंग बूथों पर ईवीएम तकनीकी खराबी की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और भंडारा जिले के कुछ पोलिंग बूथों पर ईवीएम तकनीकी खराबी की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। ईवीएम में खराबी की वजह से मुंबई के वर्ली इलाके में एक बूथ पर मतदान रुका था।

चुनाव आयोग से ईवीएम खराबी की 187 शिकायतें

उन्होंने बताया कि रत्नागिरी के धामनगांव गांव में ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से सुबह 8.30 से 10 बजे तक मतदान रूका था। इसके अलावा ईवीएम में खराबी की वजह से सुबह 9.42 बजे के बाद से रत्नागिरि के कलांबन गावणवाड़ी गांव में एक पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया को रोक दिया गया था।

वहीं भंडारा जिले में कई पोलिंग बूथों पर सुबह 9.15 बजे से सुबह 9.35 बजे तक मतदान बाधित रहा। कांग्रेस ईकाइ ने ईवीएम में खराबी की 187 शिकायतें चुनाव आयोग को भेजीं हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story