Maharashtra Assembly Election 2019 Results: परली सीट पर कांटे की टक्कर, धनंजय मुंडे आगे, पंकजा मुंडे को पछाड़ा

Maharashtra Assembly Election 2019 Results: परली सीट पर कांटे की टक्कर, धनंजय मुंडे आगे, पंकजा मुंडे को पछाड़ा
X
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए मतदान को लेकर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे परली सीट से आगे चल रही हैं लेकिन उन्हें अब राकांपा उम्मीदवार से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) के लिए मतगणना शुरु होने के साथ ही रुझान सामने आने लगे हैं। हॉट सीट मानी जाने वाली परली (Parli) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं लेकिन अब उन्हें अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से टक्कर मिल रही है।

पंकजा मुंडे भाजपा के वरिष्ठ नेता (दिवंगत) गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। पंकजा मुंडे ने परली से 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पंकजा ने इस सीट पर अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता को 25,000 मतों के अंतर से मात दी थी। परली मुंबई से करीब 470 किलोमीटर दूर स्थित है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story