महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : थोराट बोले- कांग्रेस 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को यह संकेत दिया है कि राज्य में कांग्रेस 125 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दोनों पार्टियां गठबंधन से चुनाव लड़ रही हैं। दोनों पार्टियों में पहले 125-125 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी थी। लेकिन इसमें कुछ और समय लगेगा जिससे स्वीकार्य फॉर्मूले पर बात बन सके।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार किया है कि राज्य में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। प्रत्याशियों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस पार्टी की राय पहले से तय 125 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की है।
स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में लगेगा समय
बालासाहेब थोराट ने आगे बताया कि स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में अभी समय लगेगा। लेकिन अक्टूबर में कुछ समय लगेगा और दो अक्टूबर तक कांग्रेस की पहली 50 उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है।
दोनों दलों के बीच दो अक्टूबर को मीटिंग होगी जिसमें सीट साझेदारी को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। आपकों बता दें कि राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई बैठक के बाद थोराट पत्रकारों से बातचीत की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS