Mahrashtra Assembly Election: चार उम्मीदवारों के नाम के साथ भाजपा ने जारी की तीसरी सूची

Mahrashtra Assembly Election: चार उम्मीदवारों के नाम के साथ भाजपा ने जारी की तीसरी सूची
X
भाजपा (BJP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची (Candidate List) भी जारी कर दी है। इस सूची में कुल चार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है। उम्मीद के विपरीत इसमें महाराष्ट्र के किसी भी बड़े नेता का नाम शामिल नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए भाजपा (BJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची (Candidate List) भी जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। उम्मीद के विपरीत इस सूची में भजपा ने विनोद तावड़े, प्रकाश मेहता, व एकनाथ जैसा कोई बड़ा नाम शामिल नहीं किया है। तीसरी सूची में भाजपा ने शिरपुर, रामटेक, सकोली और मलाड वेस्ट विधानसभा के लिए उम्मदवारों के नाम जारी किए हैं। क्रमश: श्री काशीराम पवारा, डॉ मल्लिकार्जुन रेड्डी, श्री परिनय फुके और श्री रमेश सिंह ठाकुर को इस चार विधानसभा सीटों के टिकट दिया गया है।

अभी भी भाजपा ने उम्मीदवरों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार तक सात और प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story