महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा, देवड़ा हो सकते हैं पार्टी में शामिल

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा, देवड़ा हो सकते हैं पार्टी में शामिल
X
मुबंई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा अगले सप्ताह दिल्ली पहुंचकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी की टीम के खास सदस्य व यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे देवड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह पार्टी ने मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बना बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी।

चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर चुकी भाजपा अब कांग्रेस के बड़े नेताओं पर नजर गड़ाई हुई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के कई क्षेत्रीय नेताओं को अपने पाले कर चुकी भाजपा अब बड़ा शिकार करने जा रही है।

मुबंई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा अगले सप्ताह दिल्ली पहुंचकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी की टीम के खास सदस्य व यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे देवड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह पार्टी ने मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बना बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी।

लेकिन मोदी की लहर में न केवल महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह पराजय हुई बल्कि मिलिंद देवड़ा खुद अपनी सीट गंवा बैठे। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भी मुबंई में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

लेकिन सूत्रों की माने तो अब वे भाजपा के संपर्क में हैं। राष्ट्रीय अमित शाह से उनकी मुकम्मल बातचीत हो चुकी है। पिछले दो दिन से दिल्ली में रहकर वे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और महासचिव भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं।

सूत्रों की माने तो वे अगले सप्ताह किसी भी समय पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जगह भी दी जा सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story