Maharashtra Assembly Election: भाजपा को विधानसभा चुनावों में जीत का भरोसा, जीत का जश्न मनाने के लिए मुख्यालय पहुंचे लड्डू

Maharashtra Assembly Election: भाजपा को विधानसभा चुनावों में जीत का भरोसा, जीत का जश्न मनाने के लिए मुख्यालय पहुंचे लड्डू
X
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। जल्द ही शुरूआती रुझान आने लगेंगे। महाराष्ट्र में जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय में लड्डू आ चुके हैं।

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे। मतगढ़ना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन भाजपा को पहले से ही इस बात पर पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र की सत्ता का ताज भाजपा के सिर पर सजने वाला है। इसे दखते हुए शुरूआती रुझानों से पहले ही महाराष्ट्र भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू आ चुके हैं। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनो के लिए ही अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। जहां एक तरफ भाजपा को सत्ता में काबिज रहना है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है।

कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे और धीरे-धीरे यह स्पष्ट हो जाएगा कि महाराष्ट्र में अगले पांच साल भाजपा और कांग्रेस में किसका राज होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story