महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : नितेश राणे ने थामा भाजपा का दामन, कंकावली सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नितेश राणे कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक नितेश राणे के पिता नारायण राणे ऐलान कर चुके हैं कि नितेश भाजपा के टिकट से कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Nitesh Rane, former Congress MLA and son of former CM Narayan Rane joins Bharatiya Janata Party (BJP). #MaharashtraAssemblyPolls (File pic) pic.twitter.com/CqmJVAZKUk
— ANI (@ANI) October 3, 2019
भाजपा के प्रमोद जठार को हराकर जीता था चुनाव
नितेश राणे ने साल 2014 में कांग्रेस की टिकट से सिंधुदुर्ग की कंकावली सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नितेश राणे ने भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद जठार को हराकर जीत हासिल की थी।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एक समाचार एजेंसी के हवाले से कहा था कि उनके बेटे नितेश राणे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी तरफ से यह भी दावा किया गया था कि नितेश राणे का नाम भाजपा की दूसरी लिस्ट में आएगा लेकिन उनका नाम दूसरी सूची में नहीं था।
भाजपा ने कंकावली सीट पर अभी नहीं किया उम्मीदवार घोषित
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कंकावली सीट पर किसी दूसरे उम्मीदवार के नाम भी ऐलान नहीं किया है। लेकिन नामांकन दाखिल करने के लिए लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन ही बचा है। अब देखना होगी कि भाजपा इस बड़े चेहरे को मौका देगी या नहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS