Maharashtra Elections : अमित शाह के हेलीकॉप्टर की नासिक में इमरजेंसी लैंडिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की आज नासिक के ओझर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि बारिश और खराब मौसम की वजह से अमित शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई है। अमित शाह पार्टी के लिए महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि अमित शाह हेलीकॉप्टर नासिक से लगभग 70 किमी दूर अहमदनगर जिले के अकोले में एक चुनावी सभा को संबोधितक करने के लिए जा रहे थे।
पायलट ने खराब मौसम के चलते दोपहर करीब दो बजे ओझर एयपोर्ट पर हेलीकॉप्टर को उतारने का फैसला लिया। यहां लगभग 40 मिनट तक हेलीकॉप्टर रोकना पड़ा। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे अमित शाह अहमदनगर के लिए रवाना हो हुए।
अमित शाह ने अहमदनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले नंदुरबार जिले के नवापुर में एक एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। बता दें कि राज्य में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS