Maharashtra Elections : परली में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को हिन्दू मुसलमान नजर आता है, वरिष्ठ नेता हैं हताश-निराश

Maharashtra Elections : परली में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को हिन्दू मुसलमान नजर आता है, वरिष्ठ नेता हैं हताश-निराश
X
Maharashtra Elections : परली में पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? मैं आज बीड से उनको बता दूं कि, भाजपा के पास लगन से कार्य करनेवाले कार्यकर्ता हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को परली (Parli) में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज एकसाथ मुझे दो-दो भगवानों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। यहां पहुंचते ही पहले बाबा वैद्यनाथ के चरणों में चला गया, उसके बाद इस विशाल जनता जनार्दन का दर्शन करने का मौका मिला, जनता भी भगवान का रूप होती है।

इस बार टूटेंगे पहले के सारे रिकॉर्ड

बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना हुआ है। सोमनाथ से लेकर वैद्यनाथ तक, काशी विश्वनाथ से लेकर केदारनाथ तक, सम्पूर्ण विश्व पर महादेव की कृपा बनी हुई है। बाबा वैद्यनाथ का आशीर्वाद पूरे बीड पर रहा है और बीड की जनता का आशीर्वाद और विश्वास हमेशा भाजपा पर रहा है। आपने बार-बार, हर बार यहां कमल खिलाया है। इस बार तो मुझे लगता है कि पहले के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज हताश-निराश हैं

पीएम मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? मैं आज बीड से उनको बता दूं कि, भाजपा के पास लगन से कार्य करनेवाले कार्यकर्ता हैं, तभी वो दिलों को जीतते हैं और दलों को जिताते हैं।

कांग्रेस के अधिकतर नेता आज आपस में एक दूसरे से निपटने में लगे हैं। इनकी युती में जो युवा नेता थे वो भी साथ छोड़ रहे हैं और वरिष्ठ नेता आज हताश-निराश हैं। आज अगर महायुति के पक्ष में माहौल है तो इसके पीछे बीते पांच वर्ष की हमारी कार्यशक्ति है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं की स्वार्थ शक्ति है।

हम देश नीति के लिए कार्य करते हैं

पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 पर कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले पर एक ने कहा था कि ये किसी की हत्या करने जैसा है। एक नेता ने कहा कि ये भारत की राजनीति का काला दिन है। एक नेता ने कहा कि ये लोकतंत्र के खिलाफ है, एक और बड़े नेता ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की खत्म हो गया।

एक और नेता ने कहा कि इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। ये हमारे विरोधियों की भाषा है। 370 का विरोध हमारी पार्टी का जन्म हुआ उस दिन से करते आ रहे हैं। हम राजनीति के लिए नहीं करते, हम देश नीति के लिए करते हैं। इतिहास में जब भी 370 की चर्चा होगी तो देशहित में किए निर्णय को विरोध करने वालों का, उनके बयानों का जिक्र जरूर होगा।

कांग्रेस को हिन्दू मुसलमान नजर आता है

देश की एकता-अखंडता में कांग्रेस को हिन्दू मुसलमान नजर आता है। कांग्रेस कहती है कि कश्मीर का मुद्दा भारत का अंदरूनी मामला नहीं है। कांग्रेस के एक और नेता ने कहा कि ये देश को बर्बाद करने वाला फैसला है। क्या ऐसे बयान देने वालों को आप माफ करेंगे?

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story