Maharashtra Assembly Elections Result : महाराष्ट्र में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, तस्वीर हुई साफ

Maharashtra Assembly Elections Result : महाराष्ट्र में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, तस्वीर हुई साफ
X
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Election 2019) की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। इसी के साथ सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला लगभग हो गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Election 2019) की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। इसी के साथ सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला लगभग हो गया है। राज्य में रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर साफ होने के लिए चंद घंटों का इंतजार ही बचा है।

मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम खुलने के साथ ही नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर आज फैसला होगा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था। मतगणना के दौरान ड्यूटी में करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गई है।

288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 269 स्थानों पर मतगणना होगी। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में 61.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story