महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, भाजपा 144 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना-भाजपा ने सीटों के बंटवारे का विवाद सुलझा लिया है। महाराष्ट्र में एनडीए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सबसे ज्यादा 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि शिवसेना के खाते में 126 सीटें गई हैं। इसके अलावा बाकि की 18 सीटें एनडीए की अन्य सहयोगी पार्टियों को दी गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा-शिवसेना सहित एनडीए की अन्य सहयोगी पार्टियों की गुरुवार को बैठक हुई है। जिसके बाद सीटों को लेकर समझौता हुआ है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि कौन-कौन सी पार्टी किन-किन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
शिवसेना को मिल सकता है उप मुख्यमंत्री का पद
सूत्रों के मुताबिक यदि एनडीए की सरकार महाराष्ट्र में बनती है तो शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि उनकी पार्टी को शिवसेना के लिए उप मुख्यमंत्री का पद देने में दिक्कत नहीं होगी।
शिवसेना कर रही थी 144 सीटों की मांग
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर शिवसेना, भाजपा के ऊपर लगातार दवाब बना रही थी। शिवसेना की ओर से 144 सीटों की मांग की जा रही थी। शिवसेना के प्रवक्ता से लेकर बडे़ नेताओं ने 144 सीटों से कम किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करने की बात कही थी। लेकिन भाजपा चुनाव से ठीक पहले शिवसेना को मनाने में कामयाब रही है। इससे भाजपा को कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। जबकि छोटी पार्टियों को 18 सीटें देने से एनडीए मजबूत हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS