Maharashtra Elections : शिवसेना को बड़ा झटका- बागी नेता विशाल धनवाडे ने 300 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा

Maharashtra Elections : शिवसेना को बड़ा झटका- बागी नेता विशाल धनवाडे ने 300 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा
X
Maharashtra Elections : शिवसेना (Shiv Sena) के बागी ने विशाल धनवाडे (Vishal Dhanawade) ने 300 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Elections 2019) के लिए राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग होने जा रही है। इससे पहले राज्य में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (Shiv Sena) के बागी ने विशाल धनवाडे (Vishal Dhanawade) ने 300 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दे दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विशाल धनवाडे को शिवसेना के द्वारा कस्बा पेठ टिकट नहीं दिया गया। जिसके कारण उन्होंने बुधवार को 300 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

अब विशाल धनवाडे पुणे के कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कस्बा पेठ से भाजपा के उम्मीदवार मुक्ता तिलक चुनावी मैदान में है, जबकि इसी सीट से कांग्रेस ने अरविंद शिंदे को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया धमकाने का आरोप

बता दें कि पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशाल धनवाडे ने भाजपा नेता पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया जा रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है।

हमारे नेता लगातार शिकायत कर रहे हैं। हमने शिवसेना के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story