महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा उपाध्यक्ष का विपक्ष पर तंज, जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद से बनाई पहचान

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा उपाध्यक्ष का विपक्ष पर तंज, जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद से बनाई पहचान
X
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान रैली में भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में पार्टी की पहचान जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद से हुई।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक रैली के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाजपा का प्रदेश में बढ़ने का कारण भी बताया।

भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि राज्य में पार्टी की पहचान जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की भावना से हुई और इसमें पार्टी को सफलता मिली। जिसकी वजह से पार्टी ने प्रदेश में बढ़त बनाने में कामयाबी मिली।

आगे कहा कि सीएम देवेंद्र फड़नवीस की जाति निरपेक्ष छवि से भाजपा को बड़ा फायदा मिला। हमारी पार्टी के आने से पहले यहां जातिवाद सबसे ज्यादा प्रभाव में रहा और जाति के आधार पर चुनाव होते थे।

पिछले पांच सालों में पार्टी ने राष्ट्रवाद से अपने पहचान बनाई। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब विपक्ष हमारी पार्टी को ब्राह्मणों और वैश्यों की पार्टी कहा करता था। लेकिन आज उनके गढ़ में ही भाजपा की मजबूत पकड़ है।

सीएम ने सिर्फ राज्य के कुछ हिस्सों में ही नहीं बल्कि हर जगह अपना पहचान बनाई है। उन्होंने सभी जगहों पर ध्यान केंद्रित किया और राज्य का विकास किया। जो पार्टी का प्रमुख एजेंडा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story