महाराष्ट्र: भाजपा नेता किरीट सोमैया हिरासत में लिए गए, कोल्हापुर में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र: भाजपा नेता किरीट सोमैया हिरासत में लिए गए, कोल्हापुर में धारा 144 लागू
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोल्हापुर जिला कलेक्टर (Kolhapur District Collector) ने उनके खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की थी और 20 और 21 सितंबर को सभा पर रोक लगाते हुए जिले में धारा 144 (Section 144) लागू की थी।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- भाजपा) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) को पुलिस ने सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन (Karad Railway Station) पर हिरासत में लिया है। किरीट सोमैया के आज कोल्हापुर (Kolhapu) जाने की उम्मीद थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोल्हापुर जिला कलेक्टर (Kolhapur District Collector) ने उनके खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की थी और 20 और 21 सितंबर को सभा पर रोक लगाते हुए जिले में धारा 144 (Section 144) लागू की थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा नेता (BJP Leaders) ने बीते रविवार को दावा किया था कि मंत्री हसन मुश्रीफ (Minister Hassan Mushrif) के खिलाफ भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोपों के बाद उन्हें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जिला अधिकारी (DM) ने कोल्हापुर में एंट्री करने से रोक दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता ने बीते दिनों महाराष्ट्र में ग्रामीण विकास मंत्री और कोल्हापुर के कागल से विधायक हसन मुश्रीफ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने परिजनों के नाम पर बेनामी रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंत्री ने भाजपा नेता के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

भाजपा नेता सोमैया आज (सोमवार) पश्चिमी महाराष्ट्र जिले का दौरा करने वाले थे। कोल्हापुर के डीएम के द्वारा दिया गया आदेश भी उन्हें दिखाया गया। जिसमें कहा गया है कि भाजपा नेता को धारा 144 के तहत उनकी जान को खतरा और उनके दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बिगड़ने आशंका को देखते हुए जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया कि पुलिस गणपति विसर्जन में व्यस्तता रहेगी और भाजपा नेता को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं हो सकेगा। मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा।

इसके बाद ट्विटर पर घमासान शुरू हो गया। सोमैया ने एक ट्वीट में इस घटनाक्रम को उद्धव ठाकरे सरकार की दादागिरी करार दिया। इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने इस कदम को तानाशाही कहते हुए कहा कि ठाकरे सरकार सोमैया की आवाज को दबाने नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि वह सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों का पर्दाफाश कर रहे हैं इसलिए ये सब हो रहा है। ट्विटर पर आम लोग भी इस पर अपनी-अपनी बात कह रहे हैं।

Tags

Next Story