Maharashtra Building Collapse: महाराष्ट्र के शिवाजी नगर में ढही इमारत, 1 की मौत और कई लोग दबे

Maharashtra Building Collapse: महाराष्ट्र से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां के जलगांव के छत्रपति शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) इलाके में एक इमारत ढह गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीमें पहुंची हैं और राहत एवं बचाव अभियान के कार्य में जुट गई हैं। इसमें हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
#WATCH | One person dead in building collapse in Chhatrapati Shivaji Nagar area of Jalgaon in Maharashtra; search and rescue operation underway pic.twitter.com/6TP5sM0a6X
— ANI (@ANI) August 29, 2023
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार यानी आज सुबह जलगांव के छत्रपति शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) इलाके में अचानक इमारत ढह गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बिल्डिंग के नीचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। साथ ही, इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए अस्पताल में भेज दिया। घटनास्थल पर एंबुलेंस को भी लगा दिया गया है। हालांकि, घायल लोगों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले भी हुआ हादसा
इससे पहले इसी माह पांच दिन पहले नवी मुंबई (Navi Mumbai) के नेरुल इलाके में भी इमारत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए थे। तुलसी भवन (Tulsi Bhawan) के नाम से मशहूर यह इमारत एक बाजार क्षेत्र में स्थित थी। इमारत का एक हिस्सा गिरने के तुरंत बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने ही मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला और जल्दी-जल्दी अस्पताल में पहुंचाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS