महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का एलान

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का एलान
X
महाराष्ट्र के नासिक (nashik road accident) के सिन्नर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत (10 people died) हो गई है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने सिन्नर-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे पर दुख जताया है और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र (maharashtra) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नासिक (nashik road accident) के सिन्नर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत (10 people died) हो गई है। जबकि कई लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया हैं। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जबकि, हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के साईंबाबा अस्पताल (saibaba hospital) में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। बताया जा रहा हैं कि हादसा सिन्नार-शिरडी हाईवे (Sinnar-Shirdi Highway) पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। पथारे गांव के वनरई होटल के पास एक निजी लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बस में अंबरनाथ ठाणे क्षेत्र से करीब 35 से 40 यात्री शिरडी जा रहे थे। उल्हासनगर से 15 बसें साईं दर्शन के लिए जा रही थीं। उन्हीं में से एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने सिन्नर-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे पर दुख जताया है और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने और घायलों को सरकारी खर्च पर जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Next Story