Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार इस सप्ताह संभव, विधायक-मंत्रियों की बैठक आज

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार इस सप्ताह संभव, विधायक-मंत्रियों की बैठक आज
X
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसी सप्ताह मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार संभव है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी के चलते विधायकों ने नाराजगी जाहिर की है।

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसी सप्ताह मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार संभव है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट के विस्तार को लेकर मीटिंग (Meeting) बुलाई गई है। वहीं, बता दें कि इससे पहले शनिवार देर रात मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की भी बैठक हुई थी। कैबिनेट के विस्तार में हो रही देरी की वजह से बीजेपी और शिवसेना के विधायकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

शिंदे सरकार का एक साल पूरा

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार (Shinde Government) ने शुक्रवार यानि 30 जून को एक साल पूरा कर लिया। हालांकि, राज्य मंत्रिमंडल में अब केवल 20 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी शामिल हैं। साथ ही, इसमें 10 शिवसेना से और 10 भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हैं। दोनों पार्टियों के बीच 18 कैबिनेट विभाग बांटे गए हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतम सदस्यों की संख्या 43 तक हो सकती है।

बीते साल हुआ था कैबिनेट विस्तार

एक साल पहले यानि कि 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया था। शिंदे ने अपने पक्ष में 50 विधायकों के साथ अब शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ तख्तापलट किया। बीते साल अगस्त में शिंदे कैबिनेट (Shinde Cabinet) का पहला विस्तार हुआ था।

Also Read: Maharashtra: वीर सावरकर सेतु नाम से जाना जाएगा मुंबई का वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक, शिंदे सरकार ने बदला नाम

डिप्टी सीएम ने दिए थे कैबिनेट विस्तार के संकेत

30 जून को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा था कि जुलाई के माह में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस पर फैसला करेंगे। वहीं, शिवसेना (Shiv Sena) के सांसद राहुल शेवाले ने कहा था कि भाजपा और शिवसेना के बीच विभागों के बंटवारे पर फैसला शिंदे और वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा लिया जाएगा और उम्मीद है कि दोनों पक्षों पर समान रूप से विचार किया जाएगा।

Tags

Next Story