Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का हुआ विस्तार, 18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें लिस्ट

महाराष्ट्र सरकार (Maha Govt) के एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल (Eknath Shinde Cabinet) का मंगलवार को विस्तार किया गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें राज्यपाल ने शिंदे गुट और भाजपा खेमे के 9-9 मंत्रियों को शपथ दिलाई है। महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे कैबिनेट में आज 18 नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एकनाथ शिंदे कैबिनेट में 18 नए मंत्री शामिल हुए हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राजभवन में सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद महाराष्ट्र में शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इससे पहले शिंदे कैबिनेट में पिछली उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे शिवसेना के बागी विधायकों को भी जगह मिली है।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सभी को शपथ दिलाई। बड़ी बात यह है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं है। मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिंदे की कैबिनेट में लगभग सभी करोड़पति मंत्री हैं। साथ ही 70 फीसदी दागी मंत्री भी हैं।
शिंदे गुट के मंत्री
1. दादा भूसे
2. संदीपान भूमरे
3. उदय सामंत
4. तानाजी सावंत
5. दीपक केसरकर
6. शंभुराजे देसाई
7. अब्दुल सत्तार
8. गुलाबराव पाटिल
9. संजय राठौड़
बीजेपी गुट के मंत्री
1. सुधीर मुनगंटीवार
2. चन्द्रकान्त पाटिल
3.राधाकृष्णविखे पाटिल
4. गिरीश महाजन
5. अतुल सावे
6. विजयकुमार गवित
7. मंगलप्रभात लोढा
8. सुरेश खाड़े
9. रविंद्र चव्हाण
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS