बड़ी खबर: महाराष्ट्र में बढ़ सकता है लॉकडाउन! मिले संकेत

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है। बुधवार को उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें लॉकडाउन को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे अब बढ़ाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक ली। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में 15 दिन का लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या नहीं। इसका फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।
पिछली बार भी स्वास्थ्य मंत्री ने बयान देते हुए कहा था कि आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे करेंगे। लेकिन अभी भी राज्य के अंदर कई मामले आ रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान राजेश ने कहा कि कई जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी।जिसमें यह प्रस्ताव रखा गया है।
वहीं दूसरी तरफ राज्य में 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का वैक्सीन लगनी बंद है। राज्य में केवल 35,000 कोवैक्सीन की डोज बची हैं, जबकि पांच लाख लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है। बीते 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS