महाराष्ट्र: मुंबई में शिवसेना-भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र: शिवसेना कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए बयान के खिलाफ मुंबई में उनके आवास की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं। इसी बीच शिवसेना कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बता दें केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्द कहे थे। तब से शिवसेना आक्रमक है।
नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्री की गिरफ्तारी के आदेश महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) पर जनआशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में किये गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी का ये आदेश नासिक (Nashik) पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जारी किए है। नारायण राणे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे थे। जिसके बाद शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। नासिक क्राइम ब्रांच (Nashik Crime Branch) को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बोले- मैंने कोई अपराध नहीं किया
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा है मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ की गई है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS