नागपुरः 'महा जनादेश यात्रा' में बोले CM फडणवीस- सड़कों से लेकर उद्योग हर क्षेत्र में किया काम

नागपुरः महा जनादेश यात्रा में बोले CM फडणवीस- सड़कों से लेकर उद्योग हर क्षेत्र में किया काम
X
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महा जनादेश यात्रा चल रही है। शनिवार को यह रथयात्रा महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पहुंची।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महा जनादेश यात्रा चल रही है। शनिवार को यह रथयात्रा महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पहुंची।


यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि हम विदर्भ में बहुत प्रगतिशील रहे हैं। हमने सभी किसानों को बिजली पहुंचाने का काम किया है। हमने 90 सिंचाई परियोजनाएं शुरू की हैं। हमने सड़को से लेकर उद्योग तक सभी क्षेत्रों के लिए काम किया है।


बता दें कि भाजपा की महा जनादेश यात्रा का आज यह तीसरा दिन है। 1 अगस्त को यह यात्रा अमरावती से शुरु हुई है। इससे पहले नागपुर में यात्रा के दौरान फडणवीस ने कहा कि जिसने छोड़ा मोदी का साथ, उसका हुआ सत्यानाश। मोदी का साथ छोड़ने वाले को जनता माफ नहीं करती। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को ईवीएम में कमियां ढूंढने की जगह अपनी हार का आत्मविश्लेषण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस ईवीएम को अपनी हार का जिम्मेदार बता रहा है उसी ईवीएम के सहारे उसने देश पर और विभिन्न राज्यों में चुनाव जीतकर शासन किया है।

बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कुछ महीनों का ही समय बचा है। ऐसे में भाजपा के लिए यह महा जनादेश यात्रा अहम मानी जा रही है। वहीं दूसरी भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story