Maharashtra: मुंबई तटीय सड़क को अब इस नाम से जाना जाएगा, CM की घोषणा

Maharashtra: मुंबई तटीय सड़क को अब इस नाम से जाना जाएगा, CM की घोषणा
X
Mumbai Coastal Road Renamed: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आज रविवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मुंबई तटीय सड़क का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के नाम पर रखने का फैसला लिया है।

Mumbai Coastal Road Renamed: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आज रविवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मुंबई तटीय सड़क (Mumbai Coastal Road) का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के नाम पर रखने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई है।

इसके साथ ही मुंबई तटीय सड़क परियोजना मुंबई, भारत के पश्चिमी तट के साथ 8-लेन, 29.2 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क बनाने के लिए परियोजना लाई गई है। यह परियोजना बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा शुरू की गई है। इसक परियोजना के पूर्ण होने से दोनों उपनगरों के बीच की यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के लिए लाया जा रहा है।

मुंबई तटीय सड़क परियोजना से दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों के बीच यात्रा के समय को 2 घंटे से घटाकर 40 मिनट करने की उम्मीद है। इससे शहर में मौजूदा सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने और मुंबई की समग्र कनेक्टिविटी में सुधार होने की भी उम्मीद है। इसके पूरा होने के मुंबई के लोगों जाम और भीड़भाड़ के बहुत राहत मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि परियोजना के पूरा होने से दोनों उपनगरों के आने-जाने में भी बहुत लाभ मिलेगा।

Tags

Next Story