Maratha Reservation पर बोले CM शिंदे, खून की आखिरी बूंद तक मराठा आरक्षण के लिए लड़ेंगे

Maharashtra CM Eknath Shinde on Maratha quota : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने मंगलवार को दशहरे पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वह अपने शरीर में खून की आखिरी बूंद तक मराठा आरक्षण (Maratha quota) के लिए लड़ेंगे। अपने भाषण के दौरान वह माइक छोड़कर मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा की ओर बढ़े और अपना सिर झुकाया।
दरअसल, मुंबई के आजाद मैदान में मंगलवार को दशहरा रैली (Dusra rally at Azad Maidan) हुई। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण को लेकर मराठा समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वादा किया कि वह मराठा समुदाय को आरक्षण देकर रहेंगे। सीएम ने कहा कि वह भी एक सामान्य मराठा परिवार से हैं। इस वह इस समुदाय के लोगों का दर्द समझते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर जस्टिस शिंदे की कमेटी काम कर रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोटा पर राज्य की सुधारात्मक याचिका स्वीकार कर ली है, इससे उम्मीद की किरण जगी है। उन्होंने कहा कि किसी का आरक्षण हटाए बिना, किसी के साथ अन्याय किए बिना, सरकार मराठा समुदाय के लोगों को स्थायी आरक्षण देगी। इसके अलावा सीएम शिंदे ने मराठा युवाओं से आत्महत्या न करने की अपील की है। उन्होंने खचाखच भरी रैली में कहा, "मैं आपकी नाखुशी समझ सकता हूं, लेकिन इतना बड़ा कदम मत उठाइए... अपने परिवारों को सहारे के बिना मत छोड़िए।"
खून की आखिरी बूंद तक मराठा आरक्षण दिलाने के लिए लड़ूंगा- शिंदे
सीएम ने रैली में कहा कि कहा मैं अपने शरीर में खून की आखिरी बूंद तक मराठा आरक्षण दिलाने के लिए लड़ूंगा।' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मराठा, ओबीसी और आदिवासियों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वालों के बहकावे में न आएं।
कोटा में फिर से शुरू होगी भूख हड़ताल
महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया है। जारांगे पाटिल ने कहा कि वह कोटा के लिए अपनी भूख हड़ताल फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि हम सीएम का सम्मान करते हैं। हमने सरकार को 40 दिन का समय दिया था, लेकिन अब हम आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: खरगे का 'इंडिया' गठबंधन पर बड़ा बयान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS