महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विवादित बयान, जेएनयू घटना की तुलना 26/11 मुंबई हमले से की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने जेएनयू घटना की तुलना 26/11 मुंबई हमले से की है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जेएनयू में हुई हिंसा ने मुझे 26/11 मुंबई आतंकी हमले की याद दिला दी है। यह पता लगाने की जरूरत है कि ये नकाबपोश हमलावर कौन थे। सीएम ने आगे कहा क देश में छात्रों में डर का माहौल है। हम सभी को एक साथ आने की जरूरत है और छात्र में आत्मविश्वास पैदा करनी की जरूरत है।
महाराष्ट्र में इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करूंगा
हमलावरों को मास्क पहनने की क्या जरूरत थी? वे कायर थे। मैं टीवी पर देख रहा था और इसने मुझे 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की याद दिला दी। मैं महाराष्ट्र में इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।
#WATCH Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray on JNU violence: What was the need for attackers to wear masks? They were cowards. I was watching on TV and it reminded me of the 26/11 Mumbai terror attack. I will not tolerate such attacks in Maharashtra pic.twitter.com/LR1kpctk8K
— ANI (@ANI) January 6, 2020
गुंडों को आंतकवादी कहना चाहिए
वहीं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने जेएनयू हिंसा के नकाबपोश बदमाशों को आतंकवादी कहने की वकालत की है। आदित्य ने कहा है कि इन हमलों के कारण भारत की छवि पूरी दुनिया में खराब हो रही है। इन गुंडों को आंतकवादी कहना चाहिए, क्योंकि आतंकवादी भी मुंह छिपाकर ही आते हैं। गुंडों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो विदेशी छात्र यहां पढ़ने नहीं आएंगे।
30 से अधिक छात्र घायल
बीते रविवार की देर शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में 50 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों पर हमला कर दिया। इस हमले में अध्यापकों समेत 30 से अधिक छात्र घायल हो गए। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए देर रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
हालांकि, 22 घायलों को सोमवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना के बाद एबीवीपी और लेफ्ट संगठन के छात्रों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिया है। इस बीच कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जेएनयू हिंसा की कड़ी निंदा की है और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS