Bharat Jodo Yatra: यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा, महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यसमिति की 10 जनवरी को बैठक

Bharat Jodo Yatra: यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा, महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यसमिति की 10 जनवरी को बैठक
X
भारत जोड़ो यात्रा की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक 10 जनवरी को होने वाली है। कांग्रेस की यह बैठक नागपुर में होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है। इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए और राहुल गांधी के इस योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक 10 जनवरी को होने वाली है। कांग्रेस की यह बैठक नागपुर में होने वाली है। बैठक में संगठनात्मक मामलों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

शनिवार को एक पदाधिकारी ने बैठक होने की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य नेतृत्व को लगता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों के मन में जो भावना उत्पन्न कर रही है। उस भावना को आगे कैसे बढ़ाया जाए।

चुनाव के मद्देनजर बैठक

पदाधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी एच.के. पाटिल और वरिष्ठ नेता पल्लम राजू भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलावा नागपुर शिक्षक और अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। बता दें कि इन क्षेत्रों में 30 जनवरी को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव होंगे। जहां नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी सुधीर तांबे को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Tags

Next Story