Maharashtra: नवी मुंबई में कोरोना का विस्फोट, एक स्कूल के 16 छात्रों में कोविड-19 की पुष्टि

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में नवी मुंबई के घनसोली स्थित एक स्कूल में कोरोना विस्फोट की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8वीं से 12वीं कक्षा के 16 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
चिंता की बात यह है कि इस स्कूल में लगभग 500 बच्चे पढ़ते हैं। इन सभी स्टूडेंट्स की अब जांच की जानी है। साथ ही आपको बता दें बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 नए केस मिले हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई थी। मरीजों की संख्या के लिहाज से महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य था।
बता दें कि ओमिक्रॉन के 8 नए मामलों में 6 केस पुणे और 1-1 केस मुंबई और कल्याण डोंबिवली से सामने आया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग यह भी कहा था कि ओमिक्रॉन का शिकार होने वाले सभी मरीज कोविड की डोज ले चुके थे। विभाग ने विश्वास दिलाया है कि संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
बता दे कि पूरे महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। इनमें 15 केस मुंबई से हैं। इन 15 में से 13 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी तक ओमिक्रॉन संक्रमितों में कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS