महाराष्ट्र में लोगों की लापरवाही से कोरोना हुआ बेलगाम, CM उद्धव ठाकरे ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के लिए अधिकारियों को दिए ये आदेश

Lockdown in Maharashtra महाराष्ट्र में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की दूसरी लहर रफ्तार पकड़ चुकी है। रोजाना हजारों लोग संक्रमति हो रहे है। राज्य में लगातार फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए कोविड टास्क फोर्स (Covid Task Force) ने लॉकडाउन की सिफारिश की है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने समीक्षा बैठक के बाद राज्य में कुछ समय के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाने पर सहमति दी है और इसके लिए तैयारी का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग नियम नहीं मानेंगे तो लॉकडाउन लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए रोडमैप (Road Map) बनाने को कहा है।
महाराष्ट्र: वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक में उद्धव ठाकरे ने निर्देश दिए हैं कि अगर लोग कोविड से संबंधित नियमों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं तो लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें। #COVID19 pic.twitter.com/z6TXTVTS2p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2021
आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।
कोविड टास्क फोर्स के संग हुई बैठक में पर्याप्त ऑक्सिजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। मृत्यु दर में इजाफे की आशंका की वजह से आईसीयू और वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। प्राइवेट डॉक्टर्स की सेवा लेने की भी सिफारिश की गई है। महाराष्ट्र में शनिवार को भी 35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए तो 166 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की यह संख्या पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सर्वाधिक है। देश में सर्वाधिक कोरोना केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर करीब 27 लाख हो चुकी है। कुल एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के पार चली गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS