Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की मानें तो महाराष्ट्र के हिंगोली में आज सुबह 5 बजकर 09 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। वहीं इसकी गहराई 5 किमी की बताई जा रही है। हालांकि, इस भूकंप से किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है।
Earthquake of Magnitude:3.5, Occurred on 20-11-2023, 05:09:29 IST, Lat: 19.41 & Long: 77.34, Depth: 5 Km ,Location: Hingoli, Maharashtra, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/ivnpJXcxw9@KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/v1FmWiW93E
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 19, 2023
इससे पहले, 19 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप आया था। अंडमान सागर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी का कहना है कि यह भूकंप शाम 7.36 बजे आया था। जिसकी गहराई 120 किमी थी।
ये भी पढ़ें- World Cup Final: वर्ल्ड कप हारने के बाद रोने लगे रोहित शर्मा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS