Maharashtra Election: भाजपा के संकल्प पत्र में सावरकर को 'भारत रत्न' का वादा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए भाजपा (BJP) ने अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया गया है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (Veer Savarkar) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिलाने का वादा किया गया है।
भाजपा ने सावरकर के अलावा सावित्री बाई फुले (Savitri Bai Phule) और ज्योतिबा फुले को भी भारत रत्न दिलाने का वादा किया है। बता दें कि भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना लंबे समय से सावरकर को भारत रत्न देने की वकालत करते रहे हैं।
Bharatiya Janata Party's manifesto for Maharashtra assembly elections states party's demand to give Bharat Ratna award to Mahatma Jyotiba Phule, Savitribai Phule and Veer Savarkar. https://t.co/rJdvMAk97y
— ANI (@ANI) October 15, 2019
संकल्प पत्र में सावरकर और सावित्री बाई फुले को भारत रत्न दिलाने के वादे के साथ ही भाजपा ने स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर जोर दिया है। इसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS