Maharashtra Election: रैली के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे, अस्पताल में भर्ती

Maharashtra Election:  रैली के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे, अस्पताल में भर्ती
X
Maharashtra Election/ प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते समय पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) बेहोश होकर गिर गईं।

महाराष्ट्र की महिला और बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) बीड जिले के परली में आज एक चुनाव प्रचार अभियान रैली को संबोधित करते हुए बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है।


खबरों के मुताबिक पंकजा मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं। प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते समय वह बेहोश होकर गिर गईं।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और उनकी बहन व बीड की सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को दौड़े। भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि मुंडे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वह स्वस्थ हो रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story