Maharashtra Election : चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना सांसद पर चाकू से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Maharashtra Election : चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना सांसद पर चाकू से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे
X
शिवसेना सांसद (Shivsena MP) अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। यह घटना आज सुबह कलांब तालुक के नायगांव-पाडोली (Kalamb taluka) में हुई।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में शिवसेना (Shivsena) सांसद ओमराजे निंबालकर (Omraje Nimbalkar) पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू मारकर जानलेवा हमला (Attacl) कर दिया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली खरोंच आई हैं।


खबरों के मुताबिक शिवसेना सांसद ओमराजे अपनी पार्टी के उम्मीदवार कैलाश पाटिल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। यह घटना आज सुबह कलांब तालुक के नायगांव-पाडोली में हुई। आरोपी ने ओमराजे पर तब हमला किया जब वे लोगों से हाथ मिला रहे थे। इसके बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक पुलि अब आरोपी की तलाश कर रही है। वहां मौजूद मोबाइल, कैमरा और आसपास के इलाकों में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंलाल रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story