महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में आज एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रत्नागिरी जिले के खेड में इंडस्ट्रियल इलाके में स्थिति केमिकल फैक्ट्री से आग की पलटे निकलती दिखीं और चारों और धुआं ही धुआं हो गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। फायर बिग्रेड की टीम आप पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। धमाके किस वजह से हुआ है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Maharashtra: Four people died and one critically injured in an explosion at a chemical factory in an industrial area in Ratnagiri district today. pic.twitter.com/0xw7WbcqLB
— ANI (@ANI) March 20, 2021
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में धमाका करीब नौ बजे हुआ है। इलाके के लोगों का कहना है कि धमाका इतनी तेज था कि करीब 5 किमी तक आवाज सुनाई दी। जिसके बाद स्थानीय प्रशाशन और मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को रत्नागिरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS