महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन
X
महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि हाल ही में केंद्र ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि हाल ही में केंद्र ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

मिशन Begin Again

जानकारी मिल रही कि महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि मिशन Begin Again के अंतर्गत 30 नवंबर तक पहले की तरह ही सभी गतिविधियों पर पाबंदी जारी रहेगी।

केंद्र सरकार ने भी किया लॉकडाउन का ऐलान

गृह मंत्रालय के नए फैसले के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि लोगों और सामानों के एक जगह से दूसरे जगह जाने में कोई पाबंदी नहीं होगी। साथ ही इस मामले में किसी से कोई अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी।


Tags

Next Story