Maharashtra Govt Formation : BJP का दावा- सबसे बड़ी पार्टी हमारी, हम बनाएंगे सरकार

Maharashtra Govt Formation : BJP का दावा- सबसे बड़ी पार्टी हमारी, हम बनाएंगे सरकार
X
शिवसेना के साथ एनसीपी-कांग्रेस की बात अब अंतिम दौर में है उनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी तैयार हो चुका है। लेकिन इसी दौरान बीजेपी ने एक बार फिर सरकार बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं हो सकती है।

महाराष्ट्र में कोई भी राजनीतिक दल बहुमत साबित नहीं कर पाया जिसके बाद राज्य में छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति शासन के बीच सभी दल सरकार बनाने की कोशिश कर रह हैं।

शिवसेना के साथ एनसीपी-कांग्रेस की बात अब अंतिम दौर में है उनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी तैयार हो चुका है। लेकिन इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर सरकार बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं हो सकती है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का दावा

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि हमारे पास सबसे ज्यादा संख्या है। 119 विधायकों के साथ हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे, देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है। हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती।

बीजेपी विधायक विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रकांत पाटिल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और किसानों की दुर्दशा को समझेंगे। बैठक में बूथ स्तर पर भी भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने के बारे में भी बातचीत हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story