Maharashtra Government Formation : महाराष्ट्र का सियासी दंगल पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कल सुनवाई

Maharashtra Government Formation : महाराष्ट्र का सियासी दंगल पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कल सुनवाई
X
Maharashtra Government Formation : महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा एकदम चरम पर पहुंच गया है। रविवार का दिन भी प्रदेश की सरकार के लिए खास होने वाला है।

Maharashtra Government Formation : महाराष्ट्र में सियासी उठापटक का मामला देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस, शिवसेना व एनसीपी ने याचिका दाखिल करते हुए प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है जिसके तहत उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनैतिक दलों की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। रविवार को सुप्रीम कोर्ट में 11:30 बजे सुनवाई होगी।

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के गठन के बाद मचे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दिल्ली पहुंचे है। जिसके बाद वो सीधे राष्ट्रपति भवन गए हैं। जहां पर वह राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस में भाग ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति को वर्तमान राजनीतिक हालात की जानकारी भी दे सकते हैं।

दूसरी तरफ राज्यपालों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सहकारी-प्रतिस्पर्धी संघीय ढांचे को आगे बढ़ाने में राज्यपालों की प्रमुख भूमिका है। राज्यपाल-उपराज्यपाल को वंचित तबके के उत्थान पर ध्यान देना चाहिए। केंद्र शासित प्रदेश विकास के संदर्भ में आदर्श बन सकते हैं ।

दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में हुए सादा समारोह में सुबह-सुबह शपथ ली है। जबकि सुबह 5.45 बजे के करीब राष्ट्रपति शासन को हटाया गया है। ऐसे में महाराष्ट्र में उथल-पुथल मची हुई है। अब सबकी नजरें राज्यपाल के ऊपर हैं। राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए भगत सिंह कोशियारी राष्ट्रपति को वर्तमान राजनीतिक हालात की जानकारी दे सकते हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story